बहन का तकादा करना भाई को इतना नागवार गुजरा की जहर भेज कर कहा की ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बहन का तकादा करना भाई को इतना नागवार गुजरा की जहर भेज कर कहा की ,,
गुरदासपुर 24 दिसम्बर 2020 - पंजाब के गुरदासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के बेटे का आरोप है कि जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसे मांगे तो मामा ने उनको जहर भेजकर कहा कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ले नहीं तो वह आकर उनके परिवार को मार देगा।

यह पूरा मामला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल का है. जहां बहन द्वारा आर्थिक मदद मांगने पर भाई ने आत्महत्या करने का सुझाव दे डाला. जिससे दुखी होकर बहन ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ की मांग की. इसके बाद उसने अपनी 16 साल की बेटी और पति के साथ जहरीली दवाई निगल कर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भारती शर्मा बताया जा रहा है. उनका अपने भाई प्रदीप शर्मा से पैसे का लेन-देन था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि उनका अपने मामा के साथ पैसों का लेन-देन था. जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसों को लेकर बात की तो उसके मामा ने उन्हें जहरीली दवाई भेज कर कहा कि वह जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ले नहीं तो वह सारे परिवार को मार देगा. तभी रात को परिवार के तीनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली।

बेटे का आरोप है कि इस घटना के लिए उसके मामा और उसके साथी जिम्मेदार हैं जिन्होंने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है. उसकी मांग है कि उसके मामा और उनके साथियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं, इस मामले में एसपी हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि कस्बा धारीवाल में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली है जिससे पता चला है कि मरने वाली औरत अपने भाई से परेशान थी. उन लोगों का आपस में पैसों का लेन-देन था. तीनों मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृत औरत के भाई समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH