छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

रायपुर , 09/06/2026 12:46:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

रायपुर 09 जून 2026 - रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव खेत (खार) में पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके चलते मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, टेकारी गांव के ग्रामीणों ने खेत की ओर जाने के दौरान एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव काफी समय से खुले स्थान पर पड़ा होने के कारण उसकी स्थिति बिगड़ चुकी थी। ऐसे में पहचान स्थापित करने में कठिनाई आ रही है। पुलिस आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। FSL विशेषज्ञों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..

छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..

छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH