जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल

जांजगीर चाम्पा , 09/06/2026 12:59:57 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल

जांजगीर चाम्पा 09 जून 2026 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा जिला जेल खोखरा में दुष्कर्म के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी दुवास केवट ने जेल परिसर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र में दर्ज एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी दुवास केवट को सोमवार 08 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा भेजा गया था, आज मंगलवार को जेल के बाथरूम में उसका शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ मिला, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि 05 मार्च 2026 को नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर बलौदा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला फुसला कर भगाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने साइबर तकनीक और अन्य माध्यमों से तलाश कर बालिका को कोरबा से बरामद किया था। जांच के दौरान आरोपी दुवास केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने नाबालिग को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की थी, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, अब जांच रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..

छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..

छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH