क्या ब्रिटेन से भारत आ गया है कोरोना का नया म्यूटेंट स्ट्रेन , ब्रिटेन से भारत आये 22 लोग मिले पोजेटिव ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या ब्रिटेन से भारत आ गया है कोरोना का नया म्यूटेंट स्ट्रेन , ब्रिटेन से भारत आये 22 लोग मिले पोजेटिव ,,
नई दिल्ली 24 दिसम्बर 2020 - ब्रिटेन से पिछले कुछ दिनों में भारत आने वाले कम से कम 22 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर दुनिया भर में सतर्कता के बीच ये यात्री संक्रमित मिले हैं. कोरोना का नया म्यूटेंट स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है औऱ सबसे पहले ब्रिटेन में इसकी पहचान हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन से या ब्रिटेन होकर आए 11 लोग दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए जबकि 08 अमृतसर में , 02 कोलकाता में और 01 व्यक्त‍ि चेन्नई में पॉजिटिव पाया गया. सरकार ने कहा है कि अभी तक भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से जुड़ा एक भी मामला सामने नहीं आया है।

ब्रिटिश उड़ानों पर बुधवार से प्रतिबंध लागू होने के पहले के दो दिनों में ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया है. इन यात्रियों को कोरोना टेस्ट का नतीजा आने तक एयरपोर्ट पर ही रोका गया. इनमें जो भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनके सैंपल उन्नत प्रयोगशालाओं जैसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे जैसी जगहों पर भेजे गए हैं, ताकि म्यूटेंट कोरोना वायरस के स्ट्रेन का पता लगाया जा सके।

सभी राज्यों की सरकारी एजेंसियां पिछले एक माह में ब्रिटेन से भारत आए हर हवाई यात्री का पता लगाने में भी जुटी हैं. इन यात्रियों को कम से कम दो हफ्ते तक स्वयं की सघन निगरानी करने को कहा गया है.भारत ने ब्रिटेन से आने-जाने वाले उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है. मुंबई ने ब्रिटेन के इस खतरनाक स्ट्रेन को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर लंबे इंतजार को लेकर शिकायत की है. उनका कहना है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की रोकथाम को लेकर लागू किए जा रहे सरकारी एजेंसियों के नियम भ्रम पैदा कर रहे हैं. भारत में बुधवार को कोविड-19 के 23,590 केस दर्ज किए गए. देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की तादाद 1.01 करोड़ तक पहुंच गई है. देश में सक्रिय मरीज (जिनका इलाज चल रहा) की संख्या 03 लाख से भी कम रह गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH