तीन दिनों तक मोर्चरी में रखी रही लाश , अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन मिलने पर किया गया अंतिम संस्कार ,,

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीन दिनों तक मोर्चरी में रखी रही लाश , अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन मिलने पर किया गया अंतिम संस्कार ,,
भिलाई 24 दिसम्बर 2020 - सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी के शव का तीसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की बेटी को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। इसका आश्वासन मिलते ही परिवार शव लेने राजी हो गया। इसके बाद तीसरे दिन मंगलवार को रामनगर मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इकलौती बेटी योगिता निषाद ने मुखाग्नि दी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के सीनियर आपरेटर कम टेक्नीशियन एवं आर्य नगर कोहका निवासी 48 वर्षीय अशोक निषाद का 20 दिसंबर को सुपेला में सड़क हादसे में मौत हुई थी। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अड़े परिवार वालों को बीएसपी के औद्योगिक संबंध विभाग-आइआर के अधिकारियों ने अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हादसे के तीसरे दिन सुबह 10 बजे मृतक अशोक निषाद के घर भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी व यूनियन नेताओं के बीच चर्चा हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन महीने के भीतर अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया बीएसपी प्रबंधन पूरा करा लेगा। इस आश्वासन के बाद अशोक निषाद के परिवार के सदस्य मान गए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचकर पास्टमार्टम कराया गया।

बता दे कि सड़क हादसे में बीएसपी कर्मी की मौत हो गई थी। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर उनके परिवार के सदस्य अड़ गए थे।

चर्चा में पार्षद राजेश प्रधान, पार्षद महेश वर्मा, निषाद समाज के कार्यालय सचिव महादेव निषाद, बिसौहा निषाद, सतनामी समाज के प्रमुख मानसिंह, श्रवण निषाद, बंटी साहू, विजय निषाद, ओमप्रकाश निषाद, सीताराम निषाद, जयप्रकाश निषाद आदि उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH