वार्ड पार्षद का फेसबुक एकाउंट हैक कर हैकर ने किया कुछ ऐसा की मामला पहुँचा थाने ,
छत्तीसगढ़ , 02-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर 02 जून 2020 - बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र के वार्ड नं 50 का पार्षद अमित सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर मित्रों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। सोमवार को मामला सामने आने पर पार्षद ने जिला पुलिस की साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज करा दिया है ।
जानकारी के मुताबिक सरकंडा सूर्या विहार निवासी वार्ड नं 50 के पार्षद अमित सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 3 साल पहले उन्होंने फेसबुक आईडी बनाई। जिसे कुछ समय चलाने के बाद बंद कर दिया था । जब उन्हें गुरुवार को परिचितों की ओर से कॉल आने शुरू हुए तो पता चला कि उनकी पुरानी फेसबुक आईडी को हैक कर कोई उनके मित्रों से उधार मांग रहा है। पार्षद अमित ने मामले में सरकंडा पुलिस और साइबर सेल को घटना से अवगत करा दिया है ।
वार्ड पार्षद अमित सिंह ने बताया की फैसबुक आई डी पर हैकर ने पार्षद अमित सिंह के नाम से दोस्तो से 20 हजार रुपए मांगने पर उनके मित्रों के कॉल आना शुरू हो गए। तब जाकर फेसबुक आईडी हैक होने का पता चला। हालांकि अमित सिंह ने मामले में अपने परिचितों को सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम से पैसा मांगने वालों से सावधान रहने की बात कही है ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार