पंडवानी गायिका तीजन बाई की जीवन पर जल्द बनेगी फिल्म , बॉलीवुड की यह अभिनेत्री निभाएंगी तीजन बाई का किरदार ,,

रायपुर , 24-12-2020 4:20:20 AM
Anil Tamboli
पंडवानी गायिका तीजन बाई की जीवन पर जल्द बनेगी फिल्म , बॉलीवुड की यह अभिनेत्री निभाएंगी तीजन बाई का किरदार ,,
रायपुर 23 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ की पहली महिला पद्मश्री और पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई की जीवन पर जल्द फिल्म बनने वाली है। बताया जा रहा है कि तीजन बाई का किरदार बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन निभाएंगी और उनके नाना का किरदार महानायक अमिताभ बच्चन निभाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, इस सिलसिले में तीजन बाई से मुलाकात करने और उनकी जीवनी और छत्तीसगढ़ी बोली सीखने बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही राजधानी आने वाली हैं।

पद्मश्री तीजन बाई पंडवानी गायन के क्षेत्र में देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। साथ ही यह फिल्म बनने के बाद वह छत्तीसगढ़ की पहली ख्यात किरदार होंगी, जिन पर बालीवुड में हिंदी फिल्म बनने वाली है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में फिल्म के प्रोड्यूसरों ने पद्यमश्री तीजन बाई के साथ ही एग्रीमेंट से संबंधित सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उनकी सहमति भी ले ली है। अब सिर्फ इंतजार है कि उनकी फिल्म शुरू होने का। संभावना जताई जा रही है अगले साल फरवरी-मार्च से यह फिल्म शुरू भी हो सकती है।

पद्मश्री तीजन बाई गनियारी (भिलाई) की हैं और उनके पिता का नाम हुनुकलाल परधा और नाना का नाम ब्रजलाल था। बचपन में वे अपने नाना से महाभारत की कहानियां सुनती थी और उसके बाद ही उन्हें यह याद होता गया।

इस संबंध में पद्मश्री तीजन बाई ने बताया कि फिल्म बनाने के संबंध में फिल्म कंपनी से पूरी बातचीत हो गई है और सारी लिखा पढ़ी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्हें बताया गया कि उनकी जीवनी के बारे में जानकारी लेने और छत्तीसगढ़ी सीखने उनके पास अभिनेत्री विद्या बालन आने वाली हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मेरे घर बिल्कुल भी न आएं। मैं बाहर ही किसी क्षेत्र में अभिनेत्री से मिल लूंगी। पद्यमश्री तीजन बाई को साल 2003 में पद्मभूषण और साल 2019 में पद्यम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH