छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का रफ्तार , सोमवार को मिले मात्र इतने नए संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 24-12-2020 2:43:42 AM
रायपुर 23 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में बुधवार को 1337 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। कुल 1429 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 15635 हो गई है। आज 07 मरीजों की मौत हुई है।
अब तक 3227 मरीजों की मौत हो चुकी है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज 32179 लोगों की प्रदेशभर में जांच हुई है जिसमे दुर्ग जिले से 100 , राजनांदगांव से 130 , बालोद से 82 , बेमेतरा से 25 , कबीरधाम से 11 , रायपुर से 206 , धमतरी से 49 , बलौदा बाजार से 49 , महासमुंद से 73 , गरियाबंद से 10 , बिलासपुर से 125 , रायगढ़ से 88 , कोरबा से 43 , जांजगीर-चांपा से 54 , मुंगेली से 05 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 14 , सरगुजा से 53 , कोरिया से 38 , सूरजपुर से 64 , बलरामपुर से 36 , जशपुर से 27, बस्तर से 09 , कोंडागांव से 25 , दंतेवाड़ा से 03 , सुकमा से 03 , कांकेर से 06 , नारायणपुर से 02 , बीजापुर से 02 और अन्य राज्य से 05 मरीज शामिल हैं।














