मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का झाँसा दे कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश ,,

बिलासपुर , 24-12-2020 2:05:18 AM
Anil Tamboli
मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का झाँसा दे कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश ,,
बिलासपुर 23 दिसम्बर 2020 - मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का प्रलोभन देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अन्तर्राजयीय गिरोह का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है. बिलासपुर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक दिल्ली तो दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, कोनी निवासी अखबार तरुण पथ के संपादक तरुण साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी बेटी के हापुड स्थित मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल पुल कोटा से एडमिशन कराने के नाम पर आरोपियों को रकम दी थी. उन्होंने 57,00,000 रुपए वहीं उनके परिचित भागवत साहू ने 15,00,000 रुपए और दीपक शर्मा से 10,00,000 रुपए कुल 82,00,000 रुपए दीपक चटर्जी के खाते में जमा कराया था. आरोपियों ने प्रार्थी और अन्य के बच्चों का न तो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराया और न ही रकम दी. इस पर प्रार्थी ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दिल्ली निवासी 31 वर्षीय दीपक चटर्जी, गाजियाबाद, यूपी निवासी 33 वर्षीय डॉ. जिया उलहक रहमानी और बरेली, यूपी निवासी 34 वर्षीय प्रभुदीप सिंह उर्फ अरविंद सिंह को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया. आरोपियों से ठगी से प्राप्त किए गए 5,00,000 रुपए नगद और पांच मोबाइल जब्त किया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH