रात को भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया चाचा,  सुबह भतीजी के साथ हुआ फरार, सदमे में पिता ने उठाया यह कदम..

उत्तर प्रदेश , 27/04/2026 2:29:37 AM
Anil Tamboli
रात को भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया चाचा,  सुबह भतीजी के साथ हुआ फरार, सदमे में पिता ने उठाया यह कदम..

शाहजहांपुर 27 अप्रैल 2026 - शाहजहांपुर जिले के खुटार कस्बे में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक सगा चाचा ही अपनी 16 साल की भतीजी के कमरे में आधी रात पकड़ा गया। इससे पहले कि सबेरे बखेड़ा होता भोर में ही नाबालिग भतीजी को लेकर चाचा फरार हो गया। लोक-लाज और सगे भाई की इस करतूत से आहत किशोरी के पिता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। 

किशोरी के भगा ले जाने की शिकायत मिलते ही पुलिस भी एक्टिव हुई और भतीजी को बरामद कर लिया है। चाचा की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। घटना शनिवार रात की है।

किशोरी के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे उसकी पत्नी की अचानक नींद खुली। कमरे में रोशनी हुई तो उसने देखा कि उसकी 16 वर्षीय बेटी तख्त पर बैठी हुई थी और गुनगुना रही थी। आधी रात को बेटी के इस व्यवहार पर मां को शक हुआ। जब पति पत्नी ने मिलकर कमरे की तलाशी ली तो तख्त के नीचे किशोरी का सगा चाचा छिपा था। परिजनों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो वह उन्हें धक्का देकर और हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।

आधी रात के इस हंगामे के बाद घर में तनाव का माहौल था। परिजन बेटी को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि भोर में करीब 4 बजे मौका पाकर किशोरी भी घर से लापता हो गई। सुबह जब खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि आरोपी चाचा भी अपने घर से नदारद है। आनन-फानन में पीड़ित पिता ने खुटार थाने पहुंचकर अपने सगे भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

सगे भाई द्वारा बेटी को ले जाने के कलंक को पिता बर्दाश्त नहीं कर सका। समाज में बदनामी और अपनों के विश्वासघात से आहत होकर पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

ताज़ा समाचार

बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ -  CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
छत्तीसगढ़ - CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH