प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , मंगलवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 23-12-2020 3:32:48 AM
रायपुर 22 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 1380 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। कुल 1399 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15879 हो गई है। आज 07 मरीजों की मौत हुई है अब तक 3212 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 31782 लोगों की प्रदेश में जांच हुई है। इनमें दुर्ग जिले से 119 , राजनांदगांव से 76 , बालोद से 54 , बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 22 , रायपुर से 178 , धमतरी से 68 , बलौदा बाजार से 58 , महासमुंद से 55 , गरियाबंद से 08 , बिलासपुर से 128 , रायगढ़ से 120 , कोरबा से 75 , जांजगीर-चांपा से 91 , मुंगेली से 08 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 11 , सरगुजा से 73,कोरिया से 32 , सूरजपुर से 68 , बलरामपुर से 35 , जशपुर से 23 , बस्तर से 08 , कोंडागांव से 19 , दंतेवाड़ा से 10 , सुकमा से 02 , कांकेर से 17, और अन्य राज्य के 05 मरीज मिले हैं।














