छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 05 बड़े सटोरिये गिरफ्तार

दुर्ग , 26/04/2026 1:03:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 05 बड़े सटोरिये गिरफ्तार

दुर्ग 26 अप्रैल 2026 - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के 5 मुख्य संचालकों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित विभिन्न राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध सट्टा संचालित कर रहा था।

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 112(2) बीएनएस के मामले में जांच के दौरान इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इससे पहले इस प्रकरण में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिसके बाद तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचते हुए 5 और आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम कॉल के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे। इसके लिए फर्जी सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट का उपयोग किया जाता था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह रोज 10 से 15 लाख रुपये का लेन देन करता था, जबकि IPL सीजन में हर महीने 4 से 5 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 1 वाई-फाई राउटर, 5 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और ₹2,70,000 नगद जब्त किए हैं। 

गिरफ्तार सटोरिया

01 - राहुल रंगवानी (26), देवपुरी, रायपुर

02 - सोविंद यादव उर्फ राजू यादव (26), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

03 - संदीप कापसे (25), गोंदिया, महाराष्ट्र

04 - अमन अली (23), गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई

05 - हुसैन अली (21), गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH