छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पर छापा, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

रायपुर , 25/04/2026 3:19:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पर छापा, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

रायपुर 25 अप्रैल 2026 - क्रिकेट सट्टे का मास्टर माइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पड़ताल के दौरान पुलिस को 5 महंगी कारों के साथ बाबू खेमानी और उसके परिवार की करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ। गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने शुक्रवार को बाबू के आमानाका के मारुति एनक्लेव स्थित मकान में छापा मारा। सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस की टीम को घर में बाबू और करण की पत्नियों के अलावा उसकी मां भी मिली।

जानकारी के मुताबिक, मारुति एनक्लेव में मकान के अलावा रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, महासमुंद बागबाहरा मेनरोड में 1 एकड़ जमीन के अलावा बीएमडब्ल्यू, क्रेटा सहित अन्य ब्रांड की 5 महंगी कारें मिली है। पुलिस ने बाबू और करण के अलावा उसके पिता के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। बाबू खेमानी और करण ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिए अलग अलग नाम से 50 से अधिक आईडी बनाए थे। कई म्यूल खातों का भी इस्तेमाल किया गया है।

आरोपी बाबू खेमानी पहले महादेव बुक ऐप से जुड़ा था। इसके बाद सट्टे का अपना काम शुरू कर दिया था। बाबू और उसके भाई करण से जुड़े लोगों की भी पुलिस जांच कर रही है। खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाला बाबू खेमानी इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया में रील और वीडियो बनाता था। इसमें से कई वीडियो गाली-गलौज व आपत्तिजनक भी है।

बता दे कि कबीर नगर सट्टे पर कार्रवाई के दौरान बाबू खेमानी के बड़े सट्टा रैकेट का खुलासा हुआ था। इसमें उसका चचेरा भाई ओम खेमानी पकड़ा गया था। उस दौरान बाबू और करण के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH