छत्तीसगढ़ - तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठ कर रोमांस करना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी, गिर कर प्रेमी की मौत और प्रेमिका..

बिलासपुर , 25/04/2026 1:01:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठ कर रोमांस करना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी, गिर कर प्रेमी की मौत और प्रेमिका..

बिलासपुर 25 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात छत से गिर कर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन युवती के बयान के बाद इसे हादसा माना जा रहा है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर की है।

जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) तीन मंजिला इमारत के ब्लॉक नंबर 34 की छत पर मौजूद थे। दोनों के बीच पिछले लगभग 3 वर्षों से प्रेम संबंध था। उस रात दोनों ने शराब पी थी और छत की रेलिंग के पास बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चिरंजीव का संतुलन बिगड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों रात करीब 3 बजे नीचे गिर गए। गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहे। चिरंजीव दर्द से कराहते हुए कुछ देर तक आवाज लगाता रहा, लेकिन देर रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चिरंजीव पांडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं गरिमा सिंह की कमर और रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल में होश आने के बाद गरिमा ने बयान दिया कि चिरंजीव शराब के नशे में रेलिंग पर बैठा था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। उसे बचाने की कोशिश में दोनों नीचे गिर गए। SSP रजनेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हादसा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH