छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका

दुर्ग , 11/04/2026 1:00:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका

दुर्ग 11 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के बंजारीपारा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची सुबह 11 बजे स्कूल से आने के बाद अपने दादी से पैसे लेकर दुकान गई थी, लेकिन 2 घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। फिर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने कुएं के किनारे खंडहर नुमा घर के पास झाड़ियों में अचानक बोरी को हिलते डूलते देखा। बोरी खोलकर देखा तो बच्ची का मुंह तकिया कवर से बंधा था। बच्ची काफी डरी हुई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में बच्ची स्वस्थ है। बोरी में इस हालत में मिलने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू शराब के नशे में बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। बेहोश होने पर बच्ची को बोरे में बांधकर घर के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। संदेही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के घर से पुलिस को कई सबूत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH