छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त

रायपुर , 10/04/2026 8:24:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त

रायपुर 10 अप्रैल 2026 - राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम एवं साइबर यूनिट और गुढियारी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 9.05 लाख रुपये नगद सहित मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर राजा साहू और अभय साहू को पकड़ा। उनके मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन बैटिंग साइट के जरिए सट्टा संचालन का खुलासा हुआ। आरोपी “Cribet99” नामक वेबसाइट की मास्टर आईडी के माध्यम से सट्टा चला रहे थे और फोन कॉल के जरिए भी मैच में हार-जीत पर दांव लगवा रहे थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मंजीत सिंह और रोहित मोटवानी के लिए काम कर रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि ये आरोपी ऑनलाइन के साथ-साथ सट्टा पट्टी के जरिए भी अवैध सट्टा चला रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी मंजीत सिंह गुढियारी थाना का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जुआ एक्ट सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9, 05, 238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ गुढियारी थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके विस्तार की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH