छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक

कांकेर , 10/04/2026 12:37:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक

कांकेर 10 अप्रैल 2026 - कांकेर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार में सवार 3 महिला, 2 पुरूष समेत एक बच्चे की मौत हो गयी। हदसा कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक ये हादसा गुरूवार की देर रात नेशनल हाइवे 30 पर घटित हुई। हादसे का शिकार मंडावी परिवार कांकेर के उड़कुडा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सभी चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा वापस लौट रहे थे। तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई।

दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक ही परिवार की 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है, जिनका इलाज जारी है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे।कांकेर के नेशनल हाइवे पर घटित इस भीषण हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही मरने वालों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही है। घायलों के उपचार के बाद उनसे भी जानकारी ली जाएगी। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद शव परिजनों को आज सौंपा जाएगा।

ताज़ा समाचार

रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - खेत की जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में दो लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - खेत की जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में दो लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वकील के साथ मिलकर किया था यह कांड..
छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वकील के साथ मिलकर किया था यह कांड..
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH