सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??

सक्ती , 09/04/2026 1:22:36 PM
Anil Tamboli
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??

सक्ती 09 अप्रैल 2026 - निरीक्षक कमल किशोर महतो लगभग दो साल तक डभरा थाने में बतौर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे इन दो सालों के दौरान वे सिर्फ कच्ची महुआ शराब बेचने वाले छोटे मोटे कोचियों को ही पकड़ते रहे अगर एक दो कार्यवाही को छोड़ दे तो उनकी कोई विशेष और उल्लेखनीय उपलब्धि नही है। और खास यह भी है कि महतो साहब डभरा थाने के साथ यातायात थाने की भी कमान संभाल रहे थे या यूं कहें कि वे सिंगल सेलरी में डबल काम कर रहे थे।

SP प्रफुल्ल ठाकुर ने सक्ती जिले की कमान संभालते ही निरीक्षक कमल किशोर महतो से सबसे पहले ट्रैफिक थाने की जिम्मेदारी छीनी और 03 अप्रैल को एक आदेश जारी कर निरीक्षक कमल किशोर महतो का ट्रांसफर डभरा थाने से नगरदा थाने कर राजेश पटेल को डभरा थाने का नया थानेदार बनाया। अब गौर करने वाली बात यह है कि आखिर कैसे पदभार ग्रहण करने के महज 05 दिन बाद ही निरीक्षक राजेश पटेल ने डभरा के दशहरा मैदान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार कर 25 हजार नगद के साथ 10 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे में लोग अब जानना चाह रहे है कि क्या नवपदस्थ थाना प्रभारी राजेश पटेल ने महज 05 दिन में मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर लिया या उन्हें जादू के जरिये जुए के इस अड्डे का पता चला या फिर महतो साहब के सरपरस्ती में ये जुए का अड्डा चल रहा था। क्योंकि ऐसा तो हो नही सकता कि एक साथ 10 जुआरी हजारों रुपये लेकर पहली बार जुआ खेलने बैठे हो। ऐसे में डभरा के पूर्व थाना प्रभारी कमल किशोर महतो के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।

बता दे कि डभरा पुलिस ने 08 अप्रैल 2026 को दशहरा मैदान में दबिस देकर जुआ खेलते 10 जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 पत्ती तास और 25700 रुपये नगद जप्त किया था और यह कार्यवाही डभरा TI कमल किशोर महतो के ट्रांसफर के महज 05 दिन बाद नए थाना प्रभारी राजेश पटेल द्वारा की गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH