छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम

रायपुर , 09/04/2026 1:02:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम

रायपुर 09 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। 10 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए ‘वन टाइम लॉक सिस्टम’ लागू किया जा रहा है, जिससे प्रश्नपत्रों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, गोपनीय सामग्री को अब जीपीएस लॉक युक्त विशेष कंटेनरों के जरिए भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले जहां प्रश्नपत्रों का परिवहन बसों के माध्यम से किया जाता था, वहीं अब विशेष सुरक्षा वाले कंटेनरों का उपयोग किया जाएगा। इन कंटेनरों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा होगा, जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में किए गए प्रमुख बदलाव

01 - प्रश्नपत्र पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लागू किया जाएगा

02 - गोपनीय सामग्री वाले वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग अनिवार्य होगी

03 - समन्वय केंद्र पहुंचने पर जीपीएस लॉक की पुष्टि वीडियो कॉल के माध्यम से की जाएगी इस प्रक्रिया में पार्टी ऑफिसर, नोडल अधिकारी और समन्वय केंद्र प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

04 - समन्वय केंद्र में स्ट्रांग रूम को वन टाइम लॉक से सील किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी

05 - केंद्राध्यक्ष द्वारा सामग्री बाहर ले जाने के समय जिला शिक्षा अधिकारी लॉक की जांच करेंगे

06 - परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उपयोग किए गए वन टाइम लॉक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे

07 - मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नई व्यवस्था सिर्फ इस परीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगामी सभी परीक्षाओं में भी इसे लागू किया जाएगा।

गौरतलब है कि 12वीं हिंदी की परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि हिंदी ‘बी सेट’ का प्रश्नपत्र परीक्षा से एक दिन पहले, 13 मार्च की रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हस्तलिखित प्रश्नपत्र के वायरल होने के बाद NSUI ने भी पेपर लीक का आरोप लगाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माशिमं ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। लगातार विरोध और शिकायतों के बाद मंडल ने हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी और इसे दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 09 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। मंडल को उम्मीद है कि नई सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते इस बार परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH