कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है , पहले से ज्यादा खतरनाक है कोरोना 2.0 ,,

देश , 22-12-2020 10:31:12 PM
Anil Tamboli
कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है , पहले से ज्यादा खतरनाक है कोरोना 2.0 ,,
नई दिल्ली 22 दिसम्बर 2020 - दुनिया में जब कोरोना महामारी आई तो तमाम देशों के वैज्ञानिक इस महामारी के खिलाफ वैक्सीन में जुट गए। कड़ी मेहनत के बाद कई देशों के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन भी तैयार कर ली है, लेकिन अब वैज्ञानिकों के सामने एक नई समस्या आ रही है, जिसकी पहले भी कई बार आशंका जताई जा चुकी थी। 

कोरोना महामारी के खिलाफ टीका बनने के बाद ऐसा लग रहा था कि शायद अब दुनिया में सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा, लेकिन यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। यहां हाल में शोध में पाया गया है कि कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है और वायरस का बदला हुआ रूप ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

सबसे पहले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का मामला ब्रिटेन में देखने को मिला था, जिसके बाद वैज्ञानिकों में हड़कंप मच गया , ब्रिटेन में नए कोरोना स्ट्रेन का मामला सामने आने के बाद ऐहतियात के तौर पर स्ख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है और कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है। वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौति यह है कि यदि कोरोना वायरस म्यूटेट होकर नया स्ट्रेन तैयार कर रहा है तो ऐसे में कोरोना वैक्सीन बेअसर तो नहीं हो जाएगी। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को VUI-202012/01 नाम दिया है

वैज्ञानिकों के सलाह के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आशंका जताई है कि वायरस का नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत ज्यादा खतरनाक हो सकता है, इसलिए ब्रिटेन में लॉकडाउन के चलते क्रिसमस मनाने की छूट भी नहीं दी जा रही है। हालांकि फिलहाल यूनाइटेड किंगडम के स्वास्थ्य अधिकारियों को ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि वायरस के नए स्ट्रेन के सामने वैक्सीन बेअसर हो रही है और इससे मृत्युदर में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ब्रिटिश स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने रविवार को देश में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को 'नियंत्रण से बाहर' बताया। ऐसे में यह नया स्ट्रेन तेजी से फैलता है तो ज्यादा लोग बीमार पड़ सकते हैं।

दरअसल हर वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहता है यानि लगातार अपना रूप बदलते रहता है। अधिकतर वायरस म्यूटेट होने के बाद खुद ही मर जाते हैं और ज्यादा लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं। लेकिन कुछ वायरस ऐसे भी होते हैं जो म्यूटेट होने पर ज्यादा खतरनाक और मजबूत हो जाते हैं। ऐसे में वायरस का नया रूप यानि स्ट्रेन तेजी से बीमारी फैला सकते हैं।

पहले हो चुकी कई महामारियों में यह देखने में आ चुका है कि वायरस म्यूटेट होकर ज्यादा खतरनाक हुआ और कई लोगों को बीमार भी कर चुका था। ये प्रक्रिया इतनी जल्दी होती है कि इसे वैज्ञानिकों को समझने और रिसर्च करने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में यदि ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इसलिए पहले ही ऐहतियात के तौर पर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी गई है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH