आखिर क्या है छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की मन्नत जिसके लिए देंगे एक सौ एक बकरों की बलि ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आखिर क्या है छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की मन्नत जिसके लिए देंगे एक सौ एक बकरों की बलि ,,
रायपुर 22 दिसम्बर 2020 - प्रदेश की राजनीति में फिर मन्न्तों का दौर शुरू हो गया है। इस बार मन्न्त मांगने वाले कोई और नहीं, सरकार के कद्दावर मंत्री टीएस सिंहदेव है। सरगुजा प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सार्वजनिक मंच से इस मन्न्त की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सूरजपुर में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में पहुंचे थे। इसी मंच से उन्होंने कहा कि वे मन्नत पर भरोसा नहीं करते हैं। वह खुद के लिए कभी मन्नत नहीं मांगते, लेकिन यहां बड़े देवी-देवता के सामने उन्होंने मन्न्त मांगी है। अगर मन्नत पूरी होती है तो वह 101 बकरे देंगे। 

टी एस सिंहदेव के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर उन्होंने कौन सी मन्न्त मांगी है। यह इतनी महत्वपूर्ण क्यों है कि 101 बकरे देंगे। प्रदेश में सिंहदेव को लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। 

एक चर्चा यह भी है कि सिंहदेव को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में महासचिव की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, सरकार के दो साल पूरे होने पर ढाई-ढाई साल का फार्मूला सुर्खियों में रहा। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस विवाद को यह कहकर ठंडा कर दिया था कि वे आलाकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री बने हैं। आलाकमान कहेंगे तो पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

कंबल वाले बाबा से लेकर कई बाबा रहे सुर्खियों में

इससे पहले सरगुजा में कंबल वाले बाबा सक्रिय नजर आ रहे थे। उन्होंने कई लोगों के इलाज का दावा किया। तत्कालीन गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के लिए उक्त बाबा ने पूजा-पाठ के बाद दावा किया था कि वे चुनाव जीतेंगे। हालांकि पैकरा चुनाव हार गए। वहीं, पिछली सरकार में एक बैगा ने विधानसभा परिसर में भी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए पूजा पाठ की थी। जांजगीर-चांपा के बैगा रामलाल कश्यप का दावा था कि उन्होंने विधानसभा को बांध दिया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर डा. रमन के अलावा कोई और नहीं बैठ सकता। यह दावा उल्टा पड़ा और चुनाव में महज 14 सीटें जीत कर भाजपा सत्ता से बाहर हो गई।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH