जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 20/03/2026 5:26:31 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा 20 मार्च 2026  - भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस डबल एक्शन में जहां CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के तीन कर्मचारियों को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया, वहीं नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्रवाई CSEB के ग्रामीण कार्यालय में की गई, जहां ACB टीम ने जूनियर इंजीनियर (JE) राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट लगाने के लिए ट्रांसफार्मर और मीटर स्थापना के एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता इस मांग से परेशान था और रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने बिलासपुर स्थित ACB कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। केमिकल युक्त नोटों के साथ प्रार्थी को कार्यालय भेजा गया और जैसे ही रिश्वत की राशि सौंपी गई, बाहर तैनात टीम ने तुरंत दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई नवागढ़ नगर पंचायत में हुई। यहां लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, लेखापाल बिल भुगतान के चेक जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायत मिलने के बाद ACB ने इस मामले में भी ट्रैप प्लान तैयार किया और मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH