राज्य के सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शराब ना पीने की शपथ ,,

बिहार , 22-12-2020 2:14:53 AM
Anil Tamboli
राज्य के सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शराब ना पीने की शपथ ,,
पटना 21 दिसम्बर 2020 - बिहार में मद्य निषेध नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 21 दिसंबर को बिहार के सभी पुलिसकर्मियों शराब नहीं पीने की शपथ ली. बीते दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया था कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी प्रतिष्ठानों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शराब नहीं पीने के संबंध में पुन: शपथ दिलायी जाए. बिहार में पिछले 4 सालों से शराबबंदी है, लेकिन यहां के लोग शराब जमकर पी रहे हैं. आंकड़ों की माने तो बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पीने के मामले में राज्य महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आगे हैं।

बताते चलें कि इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली. पुलिसकर्मियों ने इस बात कि भी शपथ ली कि अपने दैनिक जीवन में भी शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार से शामिल नहीं होंगे. यदि शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल पाए गए तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई के भागीदार बनेंगे. इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से शपथ पत्र का प्रारूप भी जारी किया गया है. शपथ पत्र को संबंधित प्रतिष्ठान के वरीय पदाधिकारी प्रमाणित करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक तीन बार पुलिसकर्मी शराब नहीं पीने को लेकर शपथ ले चुके हैं. 26 नवम्बर 2018 , 24 जून 2019, और 05 अप्रैल 2016 को उन्हें शपथ दिलायी गई थी. शराबबंदी कानून लागू होने के बाद लापरवाही बरतने और अवैध शराब व्यापार को संरक्षण देने के आरोप में अब तक 430 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है. इनमें 56 से अधिक पुलिस कर्मियों को शराब पीने, तस्करों को संरक्षण देने और कार्रवाई न करने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH