राजधानी के एयरपोर्ट पर विदेशी युवती के बैग में मिला ऐसा समान जिसे देख कर पुलिस भी रह गई हैरान ,,

मध्य प्रदेश , 22-12-2020 1:02:18 AM
Anil Tamboli
राजधानी के एयरपोर्ट पर विदेशी युवती के बैग में मिला ऐसा समान जिसे देख कर पुलिस भी रह गई हैरान ,,
भोपाल 21 दिसम्बर 2020 - राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट से एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली जा रही एक विदेशी युवती के बैग से सीआइएसएफ ने जिंदा कारतूस बरामद किया। युवती उज्‍बेकिस्‍तान की बताई जा रही है। कड़ी पूछताछ के बाद उसे गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का नाम रोमनों गवारक उम्र 26 साल है। युवती मूल रूप से उब्जेकिस्तान की रहने वाली है। उसे कनेक्टिंग फ्लाइट से दिल्ली से होते हुए रूस जाना था। सोमवार को सुबह बोर्डिंग पास लेने के बाद सीआइएसएफ की ओर से एक्‍सरे जांच की गई तो उसमें कारतूस होने के संकेत मिले। 

एक्सरे मशीन से सिग्नल मिलते ही सी आइ एस एफ के सुरक्षा अमले ने उसे रोका और उसका बैग बरामद कर लिया। बैग की जांच की गई तो उसमें एक जिंदा कारतूस मिला। सीआइएसएफ के सुरक्षा अमले ने युवती से इसके बारे में पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद उसे गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सीआइएसएफ से जुड़े सूत्रों के अनुसार युवती लॉकडाउन के कुछ समय पहले जनवरी में भोपाल आई थी। उसे अप्रैल में वापस अपने देश रवाना होना था, लेकिन इसी बीच उड़ानों पर रोक लग गई। इंटरनेशनल उड़ानें बंद होने के कारण वह भोपाल में ही रुकी हुई थी। 

29 दिसंबर को उसका वीजा भी समाप्त हो रहा है। एयरक्राफ्ट नियमों के अनुसार विमान में कारतूस ले जाना मना है। लाइसेंस होने पर उसकी पूर्व अनुमति लेना जरूरी होती है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि युवती के पास कारतूस आखिर कहां से आया और उसका क्या मकसद था फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH