सूट बूट पहन कर शादी समारोह में चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार , तीन फरार , रायपुर में दिया था वारदात को अंजाम ,,

रायपुर , 21-12-2020 12:21:29 AM
Anil Tamboli
सूट बूट पहन कर शादी समारोह में चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार , तीन फरार , रायपुर में दिया था वारदात को अंजाम ,,
रायपुर 20 दिसम्बर 2020 - रायपुर पुलिस ने विवाह समारोह में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय राजगढ़ (म.प्र.) पचोर के सांसी कड़िया गिरोह के सदस्य रितिक छायल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य पूरे भारत देश में घुम - घुम कर विवाह समारोह में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।

वहीं रायपुर के विसलींग वुड सेरीखेडी में शादी समारोह में हुए चोरी मामले का खुलासा किया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि CCTV कैमरों के फुटेज के अवलोकन पश्चात् आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए। चूंकि रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में भी विवाह समारोह में इसी तरह के तरीका वारदात के आधार पर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई थी। अतः टीम द्वारा इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर अपराध घटित करने वाले राजगढ़ (म.प्र.) पचोर के सांसी कड़िया गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया एवं एक आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली।

जिस पर टीम मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ पचोर हेतु रवाना की गई। टीम द्वारा जिला राजगढ़ पचोर पहुंचकर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर स्थानीय पुलिस की मदद लेकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास प्रारंभ किया गया और आरोपी के निवास क्षेत्र में रेड कार्यवाही करते आरोपी रितिक छायल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। 

आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया। आरोपी रितिक छायल ने पूछताछ में बताया कि वह घटना के कुछ दिन पूर्व अपने साथी ओम सिसोदिया, बाबू सिसोदिया एवं एक अन्य वाहन चालक के साथ चारपहिया वाहन में अपने गृह ग्राम कड़िया से रायपुर आये थे तथा शादी समारोह में शामिल हुये तथा मौका देखकर सोने चांदी के जेवरात वाले बैग को चोरी कर फरार हो गये। 

आरोपी रितिक छायल की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। घटना में शामिल गिरोह के 03 सदस्य फरार है जिनके संबंध में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जाकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 

इस गिरोह के सदस्य मूलतः जिला राजगढ़ (म.प्र.) के पचोर के निवासी होते है तथा सांसी जाति के होते है। गिरोह के सदस्य विवाह समारोह में अच्छे कपड़े पहनकर शामिल होते है तथा घरवालों सहित आसपास के लोगों पर लगातार नजर रखकर मौका देखकर सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं गिफ्ट आयटमों को चोरी कर फरार हो जाते है। यह गिरोह देश भर में घुम - घुम कर विवाह समारोह में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान थाना आरंग, सायबर सेल से सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. संतोष सिंह, आर. आशीष राजपूत एवं तुकेश निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सूट बूट पहन कर शादी समारोह में चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार , तीन फरार , रायपुर में दिया था वारदात को अंजाम ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH