छत्तीसगढ़ - जया केमिकल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है लपटे

राजनाँदगाँव , 16/02/2026 4:32:13 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जया केमिकल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है लपटे

राजनांदगांव 16 फरवरी 2026 - जिले के घुमका क्षेत्र के मोंहदी स्थित एक केमिकल कारखाने में आज सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं हादसे में जनहानि नहीं हुई है। घुमका पुलिस थाना प्रभारी विजय मिश्रा समेत जवान ग्रामीणों के संग आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस का कहना है कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक घुमका के मोंहदी में आज सुबह जया केमिकल्स में अचानक उस वक्त आग की लपटे उठने लगी, जब कर्मचारी दूसरे काम में व्यस्त थे। देखते ही देखते आग ने पूरे फैक्ट्री को चपेटे में ले लिया। फैक्ट्री में केमिकल तैयार किया जाता है। अत्याधिक ज्वलनशील होने की वजह से आग ने पूरे फैक्ट्री को अपने जद में ले लिया। हालांकि आगजनी में किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए दुर्ग, राजनांदगांव और खैरागढ़ समेत आसपास से 5 दमकल वाहन मौके पर आग बुझाने की कोशिश में है। थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास चल रहा है। भीषण आगजनी के कारण आग बुझाने में कई दिक्कते भी हो रही है। इस बीच आग इतनी भयावह थी कि लपटे काफी दूर से दिखाई दे रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH