शिक्षक की शर्मनाक करतूत , पुस्तक और सी डी देने के बहाने बुला कर करता था नाबालिग से दुष्कर्म ,,

देश , 20-12-2020 6:49:07 PM
Anil Tamboli
शिक्षक की शर्मनाक करतूत , पुस्तक और सी डी देने के बहाने बुला कर करता था नाबालिग से दुष्कर्म ,,
बूंदी 20 दिसम्बर 2020 - राजस्थान के बूंदी में एक गांव के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता का कहना है कि शिक्षक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा. परिजनों ने दबलाना थाना में मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि नाबालिग नवमी क्लास में पढ़ती है और शिक्षक तीसरी क्लास को पढ़ाता है. वो नाबालिग को डराया धमकाया करता था. जिसकी वजह से नाबालिग को शिक्षक के पास जाना पड़ता था. तीन से चार बार आरोपी शिक्षक धर्मराज मीणा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच हिंडोली सीआई मुकेश मीणा को सौंपी गई. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है।

शिक्षक की इस करतूत से पूरा शिक्षा विभाग शर्मसार हो गया है. जांच अधिकारी हिंडोली के थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी शिक्षक कभी सीडी, कभी बुक के बहाने नाबालिग को स्कूल में बुलाता था और उसके साथ रेप करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अन्य गांव में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. आरोपी शिक्षक धर्मराज मीणा की भी तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH