सक्ती - युवती को जिंदा जलाने वाला कांग्रेस नेता का पुत्र अभी भी पुलिस की पँहुच से बाहर, बेटी बचाओ का नारा देने वाले मौन

सक्ती , 16/02/2026 1:17:09 AM
Anil Tamboli
सक्ती - युवती को जिंदा जलाने वाला कांग्रेस नेता का पुत्र अभी भी पुलिस की पँहुच से बाहर, बेटी बचाओ का नारा देने वाले मौन

सक्ती 16 फरवरी 2026 - सक्ती के एक हॉटल में युवती को जिंदा जलाए जाने का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर जँहा लोग आंदोलन की चेतावनी दे रहे है वही मृतिका की माँ ने सक्ती पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

घटना 24 जनवरी 2026 की है जब कांग्रेस नेता यशवंत साहू के बेटे योगेंद्र साहू से मिलने 23 साल की दिशा मरावी एक हॉटल में गई थी आरोप है कि यँहा पर योगेंद्र साहू ने दिशा मरावी पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। जिसके बाद लगभग 95 प्रतिशत तक जल चुकी दिशा मरावी (23) को सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जँहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया जँहा 02 फरवरी को दिशा मरावी (23) की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतिका दिशा मरावी (23) सक्ती के वार्ड क्रमांक 11 झूलकदम की रहने वाली थी जिसका सकरेली निवासी कांग्रेस नेता यशवंत साहू के बेटे योगेन्द्र साहू के साथ बातचीत था। वो योगेंद्र साहू से मिलने 24 जनवरी 2026 को एक हॉटल में गई थी जँहा कथित रूप से उसका योगेंद्र साहू के साथ विवाद हुआ जिसके बाद यह हृदयविदारक घटना हुई।

आश्चर्य की बात यह है कि दिशा मरावी की मौत के 14 दिन बाद भी सक्ती पुलिस को बिलासपुर के तारबाहर थाने से मर्ग डायरी नही मिली है। इस दिल को दहला देने वाली घटना के बाद मृतिका की माँ ने पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए है। इसके बावजूद भी बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का जोर शोर से नारा लगाने वाले लोग मुँह में ताला लगाए बैठे है। सबसे दुःखद बात यह है कि सक्ती की बेटी दिशा मरावी को इंसाफ दिलाने के लिए ना तो कैंडल मार्च निकाला गया और ना ही कोई सांत्वना देने उसके घर पंहुचा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH