जांजगीर चाम्पा - दिनदहाड़े किसान से ढाई लाख की लूट, बाईक सवार दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 14/02/2026 10:42:43 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - दिनदहाड़े किसान से ढाई लाख की लूट, बाईक सवार दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा 14 फरवरी 2026 - जांजगीर चाम्पा जिले में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े ढाई लाख रूपये की लूट की वारदात हो गयी। बताया जा रहा है कि बैंक से कैश निकालने के बाद ग्रामीण अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोककर रूपयों से भरा थैला छिनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू किया गया। लूट की ये वारदात शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद का है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम राहौद निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल ने गांव में ही रहने वाले श्याम चंदेल से ढाई लाख रूपये घरेलू काम के लिए उधार मांगे थे। श्यााम चंदेल ने गोपेश्वर कुमार के नाम पर SBI बैंक का चेक जारी किया था। शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच गोपेश्वर ने पामगढ़ स्थित SBI बैंक चेक से कैश भुगतान लेने पहुंचा था। बैंक से 2.50 लाख रुपये का आहरण करने के दौरान उसकी मुलाकात परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई। जिसके साथ वह वापस राहौद पहुंचा।

ग्राम राहौद पहुंचने पर उसने ग्रामीण बैंक के पास खड़ी अपनी साइकिल ली और नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर घर की ओर रवाना हो गया। इसी दौरान दारास्ते में तालाब के बीच सामने से आए दो अज्ञात युवकों ने अचानक उसकी साइकिल रोक ली। आरोपियों ने साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया और धक्का-मुक्की के बाद नगदी से भरा थैला लेकर मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुए इस लूट की वारदात की सूचना तत्काल राहौद पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बैंक से ही ग्रामीण की रैकी कर रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH