रेल्वे कर्मचारी से पहले महिला ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाया फिर वीडियो बना कर करने लगी ब्लैकमेल ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेल्वे कर्मचारी से पहले महिला ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाया फिर वीडियो बना कर करने लगी ब्लैकमेल ,,
जींद ( हरियाणा ) 20 दिसम्बर 2020 - नरवाना निवासी एक रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म केस का डर दिखाकर 13.50 लाख रुपए हड़पने वाली महिला के आरोपी पति गांव सीसर हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सुनील को सिटी थाना पुलिस ने मामले के 14 महीने बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

गौरतलब है कि धर्मसिंह कॉलोनी नरवाना निवासी रामनिवास ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वर्ष 2019 में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी कोमल ने रामनिवास के मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। उसके बाद लगभग 3-4 महीने बाद कोमल ने रामनिवास से ब्यूटी पार्लर खोलने के नाम पर एक लाख रुपए मांगे थे। रामनिवास ने भी बिना कोई शर्त कोमल को एक लाख रुपए दे दिए थे। 

2-3 महाने गुजर जाने के बाद जब रामनिवास ने रुपए मांगे तो कोमल ने देने से मना कर दिया था। इसको लेकर उनकी थोड़ी कहीसुनी भी हुई थी। एक दिन कोमल ने रामनिवास को अपने कमरे में बुलाकर रजामंदी से रामनिवास के साथ शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान कोमल ने राम निवास को बताया था कि उसने वीडियों बना ली है और दोबारा उससे रुपए मांगे तो यह वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर कर देगी।

जिसके बाद महिला ने रामनिवास को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया था और कुल 13 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। यह राशि रामनिवास ने जमीन बेचकर दी थी। इतनी राशि देने के बाद कोमल ने 80 हजार रुपए की डिमांड और कर डाली थी। जिस पर रामनिवास ने पुलिस को सूचना दी व कोमल को 80 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था व जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। कोमल द्वारा रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़पने के मामले में उसका पति सुनील भी इस साजिश में शामिल था जो अब गिरफ्तार हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH