छत्तीसगढ़ - हॉटल छाया इन मे चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, जांजगीर जिले की कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

दुर्ग , 10/02/2026 2:36:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हॉटल छाया इन मे चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, जांजगीर जिले की कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

दुर्ग 10 फरवरी 2026 - भिलाई छावनी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छावनी थाना क्षेत्र स्थित छाया लॉज में पुलिस ने छापा मारकर तीन युवती, एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को इस लॉज में लंबे समय से अवैध देह व्यापार के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद गुप्त सूचना और प्वाइंटर के माध्यम से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, छाया लॉज में बाहरी राज्यों और जिलों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में ली गई युवतियों को भोपाल और जांजगीर से बुलाया गया था। आरोप है कि इन युवतियों को लॉज में ठहराकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी।

छावनी थाना पुलिस ने पूरी योजना के तहत प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर लॉज में भेजा। प्वाइंटर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम ने लॉज पर एक साथ दबिश दी। रेड के दौरान लॉज के अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां, एक महिला और एक युवक को पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में लॉज में देह व्यापार संचालित करने वाली एक महिला और एक युवक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH