जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप गिरफ्तार, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

जांजगीर चाम्पा , 09-02-2026 9:39:02 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप गिरफ्तार, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

जांजगीर चाम्पा 09 फरवरी 2026 - खोखरा से पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम करना जांजगीर विधायक व्यास कश्यप और उनके समर्थकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने विधायक व्यास कश्यप सहित उनके दर्जनभर साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया। हालांकि, मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसा ओवरब्रिज पर की गई चक्काजाम की घटना को लेकर की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 30 जून 2025 का है, जब विधायक और उनके समर्थकों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर खोखसा ओवरब्रिज से पीथमपुर मार्ग तक यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी एम्बुलेंस चालक है और 30 जून की शाम करीब 4 बजे वह एम्बुलेंस से मरीज को लेकर अस्पताल जा रहा था। उसे खोखसा ओवरब्रिज के बाईं ओर स्थित नर्सिंग होम जाना था, लेकिन उसी दौरान ग्राम जर्वे (च) के सरपंच और उनके सहयोगियों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। आरोप है कि चक्काजाम कर रहे लोगों ने एम्बुलेंस को बलपूर्वक रोक दिया, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।

इस घटना से आहत होकर एम्बुलेंस चालक ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) और 126(2) के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की।

पुलिस विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद विधायक व्यास कश्यप सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानती धाराओं का था, इसलिए सभी को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि चक्काजाम में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

कांग्रेस विधायक सहित इन समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1- व्यास कश्यप (60 वर्ष), निवासी नैला, जांजगीर

2- संदीप तिवारी (49 वर्ष), निवासी ग्राम मेहदा, पामगढ़

3- उत्तरा कश्यप (33 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

4- गोपाल कश्यप (42 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

5 – व्यास टंडन (63 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

6- अरमान मोहम्मद (42 वर्ष), निवासी नैला, जांजगीर

7 – गिरधारी कश्यप (36 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

8- उमा राठौर (41 वर्ष), निवासी ग्राम सिवनी चापा

9- डंकेश्वर यादव (31 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

10- कमल कश्यप (35 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

11- योगेश कश्यप (33 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

12- संजय कुमार यादव (40 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH