जांजगीर चाम्पा - ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, ट्रांसफार्मर और कॉपर वायर के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 07/02/2026 5:49:10 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, ट्रांसफार्मर और कॉपर वायर के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा 07 जनवरी 2026 - जांजगीर चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के माल के परिवहन के लिए बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस का रूप दिया था। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई सामग्री व वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹17,30,000 आँकी गई है।

थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मरों से लगातार हो रही कॉपर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए SP विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।13-14 जनवरी 2026 को रोड दुरपा के पास स्थित पुराने ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलो कॉपर चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद 22 जनवरी 2026 को लोहर्सी क्षेत्र से लगभग 200 किलो कॉपर वायर चोरी की शिकायत सामने आई। इन मामलों में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 21/2026 एवं 48/2026, धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले ट्रांसफार्मरों की रेकी करते थे, मोबाइल से फोटो लेकर योजना बनाते थे और रात के समय पिक-अप व एम्बुलेंस बनी बोलेरो से चोरी को अंजाम देते थे। चोरी के बाद कॉपर वायर को मुख्य आरोपी अमर बाबू के कबाड़ में खपाया जाता था। गिरोह ने मुलमुला, अकलतरा, बलौदाबाजार व बिलासपुर जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। प्रारंभिक जांच में 10 से अधिक चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई है।

मुख्य आरोपी अमर बाबू सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध पहले भी बलौदाबाजार व बिलासपुर जिले में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते आरोपियों पर धारा 111 BNS (संगठित अपराध) जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जब्त सामग्री में शामिल

ट्रांसफार्मर
कॉपर व एल्युमिनियम वायर
लोहे का एंगल
04 मोबाइल फोन
छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-10 AS-5452
बोलेरो एम्बुलेंस क्रमांक CG-10 AT-5255
कटर मशीन ब्लेड, पाना-पेचिस

गिरफ्तार आरोपी

अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी (मुख्य आरोपी), उम्र 26 वर्ष
संतोष भास्कर, उम्र 38 वर्ष
वीरेंद्र सुमन, उम्र 39 वर्ष
राज आर्यन वानी उर्फ छोटू वानी, उम्र 20 वर्ष
अमन रात्रे, उम्र 20 वर्ष
राज आर्यन उर्फ रोहित वानी, उम्र 21 वर्ष सभी आरोपी निवासी थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH