छत्तीसगढ़ - हॉटल देव के बाहर चली गोली, दो राउंड हुआ फायर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सरगुजा , 06/02/2026 10:56:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हॉटल देव के बाहर चली गोली, दो राउंड हुआ फायर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

अम्बिकापुर 06 फरवरी 2026 - सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के बीचों-बीच देव होटल के पास अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि पुलिस का दावा है कि होटल संचालक के परिजनों ने ऐसी गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। जबकि, आसपास के लोगों ने गोली चलने की बात की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देव होटल के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों का कहना है कि लगातार दो राउंड फायर किए गए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। फायरिंग की आवाज सुनते ही क्षेत्र में दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं और सड़क पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग आपसी रंजिश का मामला है, आपराधिक वारदात से जुड़ी है या किसी अन्य कारण से की गई। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH