छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने पहले वीडियो कॉल कर प्रेमिका के उतरवाए कपड़े, फिर ब्लैकमेल कर किया यह डिमांड

बालोद , 04/02/2026 11:57:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने पहले वीडियो कॉल कर प्रेमिका के उतरवाए कपड़े, फिर ब्लैकमेल कर किया यह डिमांड

बालोद 04 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ब्लैकमेल का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले वीडियो कॉल पर अपनी गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगा। वहीं जब उसने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसने फोटो-वीडियो वायरल कर दिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। युवक ने न सिर्फ वीडियो कॉल पर युवती के कपड़े उतरवाए, बल्कि उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगा। वहीं जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। 

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड में हुई है। तभी उसकी जान पहचान 2025 में मौसी के देवर हम्जा शेख से हुई थी, देखते ही देखते जान-पहचान प्यार में बदल गई और हम्जा ने वीडियो कॉल पर उसके कपड़े उतरवाए, जिसका उसने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया। 

इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की डिमांड करने लगा। डर कर उसने रुपए दे भी दिए। फिर भी युवक उससे पैसों की डिमांड करता रहा और जब उसने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसने 27 जनवरी 2026 को उसके फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने भी हम्जा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में ASP  मोनिका ठाकुर का कहना है कि आरोपी ने युवती से पैसों की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर युवती का अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH