छत्तीसगढ़ - कुत्ते को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे में ब्यवसाई भूपेंद्र गुप्ता की मौत

बालोद , 03/02/2026 2:13:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुत्ते को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे में ब्यवसाई भूपेंद्र गुप्ता की मौत

बालोद 03 फरवरी 2026 - बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संबलपुर नर्सरी के पास उस समय हुआ, जब सामने अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार बालोद से देवरीपसौद स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में संबलपुर नर्सरी के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद मौके पर मौजुद स्थानीय लोगों ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। फिलहाल उनका और दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलने पर लोहाराथाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH