छत्तीसगढ़ - नाबालिग छात्रा के साथ रेप, स्कूल वैन के चालक ने जंगल मे दिया वारदात को अंजाम

सरगुजा , 01/02/2026 6:26:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नाबालिग छात्रा के साथ रेप, स्कूल वैन के चालक ने जंगल मे दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर 01 फरवरी 2026 - छात्रा को वेन से स्कूल पहुंचाने और स्कूल से घर छोड़ने वाला वेन चालक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छात्रा को उतार कर भाग खड़ा हुआ। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने वेन चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना अंबिकापुर की है। नाबालिग पीड़ित छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।

वेन चालक पीड़ित छात्रा को स्कूल पहुंचाने के बजाय उसे जंगल ले गया और रेप किया। वेन में चालक व पीड़िता के अलावा वेन चालक का एक और साथी था। जंगल में दुष्कर्म करने के बाद चालक ने पीड़िता को वेन में बैठाया और घर छोड़ने के बजाय बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकला। पीड़ित छात्रा सड़क किनारे रोते खड़ी हुई थी, तभी एक टीचर की नजर उस पर पड़ी। शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को घर पहुंचाया। छात्रा ने परिजनों को रोते हुए आपबीती सुनाई।

पीड़िता की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता को लेकर सीधे थाने पहुंचे व घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी वेन चालक लव कुश कन्नौजिया के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू की। आरोपी वेन चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि पीड़ित छात्रा इंस्टाग्राम चलाती है। वेन चालक ने उसे फॉलो किया और बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान ही वेन चालक ने पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया। वेन चालक ने पीड़िता को यूनिफार्म के अलावा एक और कपड़ा साथ लेकर चलने कहा था। वेन चालक ने पीड़िता को झांसे में लिया और घुमाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH