छत्तीसगढ़ - साढ़े सात लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी

सरगुजा , 01/02/2026 6:14:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साढ़े सात लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी

अंबिकापुर 01 जनवरी 2026 - सरगुजा संभागीय उड़न दस्ता की टीम ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने कुख्यात इंजेक्शन सप्लायर सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 7.50 लाख रुपए का नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, उड़न दस्ता की टीम ने 30 जनवरी को झारखंड के गोदरमाना के अनूप गुप्ता और सरगुजा जिले के बतौली के विनय गुप्ता को गिरफ्तार किया था। टीम ने उनके कब्जे से 1200 नशीला इंजेक्शन बरामद किया था, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई थी।

उड़न दस्ता की टीम ने जब अनूप गुप्ता से कड़ाई से इस संबंध में पूछताछ की, तो उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए। अनुप ने खुलासा करते हुए बताया कि वह यह इंजेक्शन गढ़वा के  रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता था। वहीं रंजीत के दो पार्टनर मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार सप्लाई का काम करते हैं।

इसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने सरगुजा DIG राजेश अग्रवाल से साइबर सेल से मदद मांगी, जिसके बाद साइबर सेल की टीम ने तीनों आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया। जिसके आधार पर तीनों आरोपियों रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार को 31 जनवरी को रामानुजगंज के पलटन घाट इलाके में घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 1500 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए, जिसकी कीमत 7 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई।  

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन का स्पलायर माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ में इस अवैध कारोबार पर लगभग 50 प्रतिशत तक प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH