जांजगीर चाम्पा - 08 डकैत गिरफ्तार, दो दिन में 13 वारदातों को दिया था अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 01-02-2026 1:35:02 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 08 डकैत गिरफ्तार, दो दिन में 13 वारदातों को दिया था अंजाम

जांजगीर चाम्पा 01 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 5 जगहों पर लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना इलाके में 27 से 29 जनवरी के रात की है. इन वारदातों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन वारदातों के मास्टरमाइंड को जब पुलिस रविवार सुबह पकड़ने गई तो, उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिलों से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाता था. सीधे सिर पर रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली जाती थी. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कचंदा में एक के बाद एक तीन घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसमें मुकेश रायसागर और अमन बंजारे समेत कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं थाना पामगढ़ क्षेत्र में जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह इलाके में आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में लोगों के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी. इन हमलों में लक्ष्मण यादव को गंभीर चोटें आई हैं।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त और आक्रामक कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नवमी आरोपी की घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर कट्टे से फायर किया, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी. उसे उपचार के बाद गिरफ्तार किया गया है. दो विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस की हिरासत में हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, डंडे, बेल्ट, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, लूटे गए मोबाइल, नकदी सहित कुल करीब 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है. आरोपियों के खिलाफ थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरोह का अपराध पैटर्न बेहद क्रूर और संगठित था. लगातार हमलों के जरिए क्षेत्र में भय का माहौल बनाना इनका उद्देश्य था।

जांजगीर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में जानकारी दी कि बोड़सरा गांव में रविवार सुबह पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. बदमाश को घायल हालत में अस्पताल लाया गया है. आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई थी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है. वह कई डकैती की वारदातों में शामिल रहा है. 27 और 29 जनवरी की रात को इनके गैंग ने अलग-अलग जगहों पर 13 लोगों को घायल किया था. मामले में जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH