दोहरे कत्ल का मामला , नाबालिग बेटी और प्रेमी ने कबूल किया गुनाह , पूछताछ में उगले सभी राज ,,

मध्य प्रदेश , 19-12-2020 5:18:28 PM
Anil Tamboli
दोहरे कत्ल का मामला , नाबालिग बेटी और प्रेमी ने कबूल किया गुनाह , पूछताछ में उगले सभी राज ,,
इंदौर 19 दिसम्बर 2020 - रुक्मणी नगर में 15 वीं बटालियन के सिपाही ज्योतिप्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की हत्या का षड्यंत्र नाबालिग बेटी ने ही रचा था। वह डीजे के साथ रहना चाहती थी। माता-पिता उस पर बंदिश लगाने लगे थे। इस पर षड्यंत्रपूर्वक उसने खुद खाना बनाया और सब्जी में 12 गोलियां मिला दीं। जैसे ही दोनों गहरी नींद में सोए तो आरोपी धनंजय यादव (डीजे) को दराता व चाकू लेकर बुला लिया और हत्या करवा दी। 

हत्या कर फरार हुई नाबालिग बेटी व प्रेमी धनंजय गुरुवार रात में मंदसौर के कैलाश मार्ग स्थित होटल से हिरासत में लिए गए। रात में ही उन्हें इंदौर पुलिस को सौंप दिया था। डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार ज्योतिप्रसाद की 16 वर्षीय बेटी केंद्रीय विद्यालय में 10 वीं में पढ़ती है। दो साल से उसका गांधीनगर निवासी धनंजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन ज्योति को डीजे से मिलना पसंद नहीं था। लड़की ने माता-पिता को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।

एक दिन पहले ही 500 रुपये में खरीदा था चाकू

पूछताछ में आरोपी डी जे ने बताया की वह ज्योतिप्रसाद की नाबालिग बेटी से प्रेम करता है। उसे नाबालिग प्रेमिका ने बताया था कि माता-पिता परेशान करते हैं। कभी भी मोबाइल चेक कर लेते हैं। मेरा वाट्सएप मां के फोन में चलता है। मां का वाट्सएप मेरे फोन में एक्टिव था। दो दिन पहले भी हम दोनों को रोहित के फ्लैट में देख लिया था। लड़की के भाई ऋषभ के दोस्त भी मेरा पीछा करने लगे थे। लड़की ने कहा कि इन्हें मारना जरूरी है। साजिश के तहत एक दिन पूर्व ही गांधीनगर से 500 रुपये में चाकू खरीदा। करीब 4 बजे मैं दोस्त का स्कूटर लेकर आया और ज्योति व नीलम का कत्ल कर फरार हो गए। हम दोनों शादी कर राजस्थान में ही बसना चाहते थे। मुझे हत्या का कोई पछतावा नहीं है। (जैसा आरोपित धनंजय उर्फ डीजे ने पुलिस को बताया)

पापा जिंदा बचते तो मुझे कहीं से भी पकड़ लाते

पापा-मम्मी से तंग आ चुकी थी। डीजे से मिलना उन्हें पसंद नहीं था। घर का माहौल भी अच्छा नहीं था। रोज-रोज कलह होती थी। पहले सोचा मैं और डीजे भाग जाते हैं, लेकिन मुझे पता था कि पापा पुलिसवाले हैं। उनकी पहचान है। हम दोनों को कहीं से भी ढूंढ़ कर पकड़ लेते। इसलिए उन्हें मारना जरूरी था। (जैसा ज्योतिप्रसाद की 16 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया)

ऐसे रचा षड्यंत्र : माता-पिता के लिए अलग सब्जी बनाई और गोली मिला दी

लड़की ने माता-पिता की हत्या के लिए डीजे को तैयार किया और एक दिन पहले उससे नशीली गोलियां मंगवाई। डीजे मेडिकल स्टोर पर नींद की गोलियां लेने गया, लेकिन बिना डॉक्टर के पर्चे के उसे गोलियां नहीं मिली। लड़की ने जिद की तो उसने दूसरी गोलियां दे दी। साजिश के तहत बुधवार शाम लड़की ने खुद खाना बनाया और माता-पिता के लिए अलग सब्जी बनाई। एक सब्जी में डीजे द्वारा दी गोलियां मिला दी। ज्योतिप्रसाद शराब के नशे में थे। देर रात वह उनके सोने का इंतजार करती रही। जैसे ही दोनों (माता-पिता) गहरी नींद में सोए, उसने डीजे को घर बुला लिया। लड़की दरवाजा खोलकर कुत्ता घुमाने के बहाने बाहर आ गई। डीजे सीधे नीलम के पास गया और दनादन वार करना शुरू कर दिए। आवाज सुनकर ज्योति बेडरूम से बाहर आए तो डीजे दराता लेकर टूट पड़ा। ज्योति ने बचने का प्रयास किया लेकिन नशे में होने से गिर गए और डीजे ने उनका भी कत्ल कर दिया।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH