बड़ी खबर , इस राज्य में शुरू हुआ कोरोना का वैक्सीन लगना , अब तक इतने लोगो को लग चुका है वैक्सीन ,,

मध्य प्रदेश , 19-12-2020 3:46:06 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , इस राज्य में शुरू हुआ कोरोना का वैक्सीन लगना , अब तक इतने लोगो को लग चुका है वैक्सीन ,,
भोपाल 19 दिसम्बर 2020 - इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) और भारत बायोटेक द्वारा तैयार की जा रही कोवैक्सीन के नाम से कोरोना की वैक्सीन का पीपुल मेडिकल कॉलेज में 13 सौ लोगों पर ट्रायल पूरा हो चुका है। यहां पर वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। करीब 20 दिन से चल रहे ट्रायल में शुरुआत में हर दिन करीब 20 से 30 लोग ही आ रहे थे लेकिन अब 40 से 50 लोग प्रतिदिन टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं। पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि भारत बायोटेक की तरफ से पहले 1000 लोगों पर परीक्षण करने के लिए कहा गया था। इतने मरीजों पर करीब 5 दिन पहले ही ट्रायल पूरा हो जाने के बाद कंपनी ने 500 और मरीजों पर ट्रायल करने का लक्ष्य दिया है।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि 20 दिसंबर तक 1500 मरीजों पर ट्रायल पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि आइसीएमआर और भारत बायोटेक ने भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज और पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को अलग-अलग कैटेगरी में ट्रायल के लिए चुना था। पीपुल मेडिकल कॉलेज में ट्रायल पूरा होने वाला है, लेकिन जीएमसी में अभी तक ट्रायल शुरू ही नहीं हो पाया है।

जीएमसी में को वैक्सीन के ट्रायल के लिए दो बड़े फ्रीजर खरीदे गए। नए पुस्तकालय भवन में इसके लिए तीन कक्ष तैयार कर को वैक्सीन के फ्लेक्स और होर्डिंग लगा दिए गए, लेकिन आइसीएमआर और भारत बायोटेक की तरफ से जगह का निरीक्षण करने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस संबंध में जीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि आइसीएमआर को ई-मेल कर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी गई है। इसके जवाब में आइसीएमआर के अधिकारियों ने कहा है कि वह खुद बताएंगे कि निरीक्षण कब होगा और कब से ट्रायल शुरू किया जाना है। जीएमसी की डीन डॉ. अरुणा कुमार ने कहा कि ट्रायल कक्ष में लगाए गए डीप फ्रीजर ब्लड और स्वाब के सैंपल रखने के काम आएंगे। को वैक्सीन का परीक्षण नहीं होता तो भी फ्रीजर खरीदे जाने थे।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH