सक्ती की जनता के भावनाओ पर भारी पड़ा अधिकारियों की मनमानी, प्रसासन ने नही मानी लोगो की यह मांग

सक्ती , 25-01-2026 10:16:16 AM
Anil Tamboli
सक्ती की जनता के भावनाओ पर भारी पड़ा अधिकारियों की मनमानी, प्रसासन ने नही मानी लोगो की यह मांग

सक्ती 25 जनवरी 2026 - जिले में गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर इस बार भी प्रशासनिक निर्णय पर जनभावनाएं भारी नहीं पड़ सकीं। लगातार उठती मांगों, जनप्रतिनिधियों के प्रयास और आम नागरिकों की अपेक्षाओं के बावजूद जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह इस वर्ष भी जेठा में ही आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल को लेकर प्रशासन के इस फैसले से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में निराशा और असंतोष का माहौल है।

दरअसल, नगरवासियों की लंबे समय से यह मांग रही है कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शहर के बीच स्थित मैदान में आयोजित किया जाए, जो आमजन की पहुंच में हो। नागरिकों का कहना है कि शहर के मध्य स्थित मैदान में आयोजन होने से बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। वहीं 10 किलोमीटर दूर स्थित जेठा में आयोजन होने से बड़ी संख्या में लोग केवल दूरी और परिवहन की समस्या के कारण शामिल नहीं हो पाते।

इस जनभावना को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं भाजपा नेता चिराग अग्रवाल ने हाल ही में जिले के कलेक्टर एवं जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब से मुलाकात कर औपचारिक रूप से आयोजन स्थल परिवर्तन की मांग रखी थी। उन्होंने तर्क दिया था कि गणतंत्र दिवस केवल शासकीय औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसामान्य की भागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय उत्सव है, इसलिए आयोजन स्थल ऐसा होना चाहिए, जहां अधिकतम नागरिक आसानी से पहुंच सकें।

बताया जाता है कि इस मांग को लेकर व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों में भी सहमति थी। इसके बावजूद प्रशासन ने किसी प्रकार का संशोधन नहीं करते हुए आयोजन स्थल को यथावत जेठा ही रखने का निर्णय लिया। प्रशासनिक निर्णय सामने आते ही नगर में मायूसी छा गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH