देश मे कम हो रहा है कोरोना का रफ्तार , संक्रमितों की संख्या 50 लाख से 01 करोड़ होने में लगे इतने दिन ,,
देश , 19-12-2020 3:08:43 PM
नई दिल्ली 2020 - देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 27,022 नए केस सामने आए। इसके साथ ही भारत में कुल कोरोना केस की संख्या 01 करोड़ को पार करते हुए 01 करोड़ 04 हजार 893 हो गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि देश में 15 सितंबर को देश में कुल कोरोना केस की संख्या 50 लाख को पार कर गई थी। उसके बाद पिछले तीन महीनों से कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।
हालांकि, अच्छी खबर यह भी है कि देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले आने की रफ्तार बहुत मंद पड़ गई है। यही कारण है कि 90 लाख से 01 करोड़ केस होने में 29 दिनों का समय लगा। यानी, भारत में 10 लाख नए केस पिछले 29 दिनों में आए हैं। ध्यान रहे कि पहले 10 लाख कोरोना केस आने में 168 दिन लगे थे, लेकिन उसके बाद यह रफ्तार जोर पकड़ने लगी और 29 दिनों में 10 लाख केस आने की रफ्तार सबसे धीमी रही।
राज्यों की बात करें तो देश के सभी राज्यों में नए कोरोना केस की रफ्तार बिल्कुल धीमी पड़ गई है। केरल अकेला ऐसा राज्य है जहां नए कोरोना केस आने की रफ्तार थोड़ी बढ़ी हुई है। सात दिनों के औसत रोजोना केस की बात करें तो इस लिहाज से केरल के बाद महाराष्ट्र, प. बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है।
आखिरी 10 लाख केस के लिहाज से बात करें तो इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल में पिछले 29 दिनों में कुल 14 लाख नए केस आए और 764 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 12 लाख नए कोरोना केस और 2,143 मौतों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा। महानगरों की बात करें तो इस मामले में दिल्ली 96 हजार नए केस और 2,141 मौतों के साथ पहले, 53 हजार नए केस और 991 मौतों के साथ कोलकाता दूसरे जबकि 30 हजार नए केस और 376 मौतों के साथ मुंबई तीसरे नंबर पर रहा है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि भारत में कोरोना केस की कुल संख्या 50 लाख पार होने के बाद मृत्यु दर में अच्छी खासी गिरावट आई।














