छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत

दुर्ग , 17/01/2026 12:18:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत

दुर्ग 17 जनवरी 2026 - दुर्ग जिले में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। हादसा भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पचपेड़ी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27) और उनके फूफा वीरेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। देवराज की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी।

जानकारी के मुताबिक देवराज यादव अपने ससुराल गया हुआ था। वहां वो दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शुक्रवार शाम वह अपने फूफा के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। दोनों जैसे ही पचपेड़ी गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान पाटन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर भिलाई तीन पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH