क्या सभी को लगवाना होगा कोरोना वैक्सीन , वैक्सीन लगने के बाद क्या होंगे लक्षण , जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,

देश , 19-12-2020 3:54:36 AM
Anil Tamboli
क्या सभी को लगवाना होगा कोरोना वैक्सीन , वैक्सीन लगने के बाद क्या होंगे लक्षण , जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,
नई दिल्ली 18 दिसम्बर 2020 - जब से कोरोना वैक्सीन आने की खबर आई है तभी से एक सवाल सभी के दिमाग में चल रहा है कि क्या वैक्सीन लगाना सभी के लिए अनिवार्य होगा। लेकिन इस संबंध में सरकार ने साफ कर दिया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका ऐच्छिक होगा। जो व्यक्ति चाहेगा-उसे ही वह टीका लगाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार ने साफ कहा कि भारत में विकसित होने वाली वैक्सीन किसी अन्य देश में विकसित वैक्सीन की तरह ही प्रभावी होगी। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि देश में संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे बीमारी से लड़ने के लिए शरीर में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है।

परीक्षणों में पाया गया है कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के दो सप्ताह बाद शरीर में कोरोना वायरस को निष्प्रभावी करने वाली एंटीबॉडी पैदा हो जाती हैं। मंत्रालय ने कहा है कि देश में वैक्सीन के परीक्षण की प्रक्रिया कई चरणों में है और जल्द ही ये देश में लांच हो जाएगी। कुल छह वैक्सीन अपनी परीक्षण प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। इनमें भारत बायोटेक और आइसीएमआर, जायडस कैडिला, जेनोवा, ऑक्सफोर्ड, स्पुतनिक वी और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही वैक्सीन हैं।

वैक्सीन लगने के बाद दिखेंगे ऐसे लक्षण

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड से बचाव की वैक्सीन को तभी स्वीकृति दी जाएगी जब यह पूरी तरह से सुरक्षित साबित हो जाएगी। इसके कुछ सामान्य से दुष्प्रभाव भी हैं, जैसे- वैक्सीन देने के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन लगाए जाने के स्थान पर दर्द आदि हो सकता है। लेकिन यह गंभीर बात नहीं है। यह कुछ घंटों बाद ठीक हो जाता है। वैक्सीन की दो खुराक 28 दिनों के अंतर पर ली जाती हैं और उसके दो सप्ताह बाद यह अपना असर दिखाते हुए शरीर में एंटीबॉडी पैदा कर देती है। पैदा होने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते वैक्सीन लेने वाला व्यक्ति कोरोना वायरस के हमले से खुद को सुरक्षित रख पाता है।

इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को टीका लगाने की सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि बीमारियों से ग्रस्त लोग भी कोरोना से बचाव की वैक्सीन ले सकते हैं। लेकिन वे पहले से जो दवाएं ले रहे हैं, उनके विषय में उन्हें वैक्सीन देने वाले स्वास्थ्यकर्मी को जानकारी देनी चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध होगी लेकिन ज्यादा खतरे वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। प्राथमिकता समूह में स्वास्थ्यकर्मी, सार्वजनिक स्थानों पर कार्य करने वाले लोग और 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग होंगे।

मोबाइल पर आएगा मैसेज

प्राथमिकता समूह के लोगों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। इससे वे बिना कठिनाई के वैक्सीन (टीका) लगवा सकेंगे। प्राथमिकता समूह के लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना होगा। उसी के अनुसार उन्हें मोबाइल संदेश के जरिये बुलाया जाएगा। पंजीकरण के लिए फोटो लगा पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह पहचान पत्र सरकारी और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का भी हो सकता है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH