प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , शुक्रवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 19-12-2020 3:25:59 AM
रायपुर 18 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 1413 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। रायपुर जिले से सबसे अधिक 224 केस मिले हैं। प्रदेश में कुल 1228 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 138 मरीजों को कोविड अस्पतालों से और 1090 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में आज 04 मरीजों की मौत हुई है।
जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव केस17488 है। अब तक 3163 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 27246 लोगों की जांच हुई है जिसमे दुर्ग जिले से 141, राजनांदगांव से 78 , बालोद से 45 , बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 24 , रायपुर से 224 , धमतरी से 46 , बलौदा बाजार से 39 , महासमुंद से 88, गरियाबंद से 21, बिलासपुर से 147, रायगढ़ से 123 , कोरबा से 84 , जांजगीर-चांपा से 50 , मुंगेली से 08 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 1, सरगुजा से 61, कोरिया से 33 , सूरजपुर से 69 , बलरामपुर से 22 , जशपुर से 50 , बस्तर से 05 , कोंडागांव से 10 , दंतेवाड़ा से 07, सुकमा से 07, कांकेर से 08 , बीजापुर से 4 और अन्य राज्य के 01 मरीज मिले हैं।














