छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो दोस्तों की मौत और 04 घायल

सरगुजा , 11/01/2026 5:07:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो दोस्तों की मौत और 04 घायल

अंबिकापुर 11 जनवरी 2026 - मणिपुर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, कार में सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान चालक विशाल तिर्की और उसके साथी अंजित कुजूर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विशाल तिर्की एक शिक्षिका का बेटा था, जो दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवतियों की पहचान निकिता कुजूर और तारा कुजूर के रूप में हुई है। दोनों कॉलेज की छात्राएं हैं और अंबिकापुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक सहित सभी नशे की हालत में थे। हर्राटिकरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH