छत्तीसगढ़ - देशी शराब दुकान में लोगो की जेब काटते पकड़ाया पॉकिटमार, लोगो ने पहले की जमकर धुनाई फिर..

कोरबा , 11/01/2026 2:52:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देशी शराब दुकान में लोगो की जेब काटते पकड़ाया पॉकिटमार, लोगो ने पहले की जमकर धुनाई फिर..

कोरबा 11 जनवरी 2026 - टीपी नगर स्थित एक शराब दुकान में पॉकेटमारी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। भीड़ का फायदा उठाकर वह लोगों के पैसे चुरा रहा था। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से भीड़भाड़ वाली जगहों पर पॉकेटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वे शराब दुकान पर भीड़ बढ़ने का इंतजार करते और फिर उसमें शामिल होकर लोगों के पैसे चुराते थे। जिसमें एक पकड़ा गया और तीन भाग निकले। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय कुमार बताया, जो सीतामढ़ी के शनि मंदिर के पास का निवासी है।

उसने पुलिस को बताया कि वह बैंड पार्टी में काम करता है और अपने दोस्तों के साथ यहां आया था, जो घटना के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई और उससे पूछताछ शुरू की। जिन लोगों के साथ पॉकेटमारी हुई थी, उन्हें भी चौकी बुलाया गया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH