रेल्वे ने कई ट्रेनों के समय मे किया बदलाव , अब नए समय से चलेगी यह ट्रेने , देखे सूची ,,
रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
रायपुर 18 दिसम्बर 2020 - रेलवे ने 01 दिसंबर और उसके बाद की तारीख से कई गाड़ियों के टाइम टेबल परिवर्तन किया है। पूर्व निर्धारित समय से पहले छूटने वाली 27 गाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है। इन गाड़ियों के आवागमन का वर्तमान समय पुराने समय से पहले हो गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेनों में सफर से पहले क्रिस के अपडेटेड नेशनल ट्रैन इन्क्वारी सिस्टम एनटीईएस ऐप के माध्यम से या 139 ट्रेन पूछताछ को कॉल करके जानकारी लें। ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय की जांच करके ही यात्रा को पुनर्निर्धारित कर यात्रा करें।
















