छत्तीसगढ़ - कबाड़ कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, एक युवती और दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

सरगुजा , 10/01/2026 6:40:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कबाड़ कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, एक युवती और दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर 10 जनवरी 2026 - अंबिकापुर में सरेराह स्क्रैप कारोबारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार की रात घर से निकला था रास्ते में उसका एक लड़की और उसके साथ मौजूद दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल के पास लगे CCTV फूटेज से मिले इस सुराग के बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों युवक फरार बताये जा रहे है। वारदात गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

आज सुबह सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 निवासी बबलू मंडल की लहूलुहान लाश डेयरी फार्म के पास मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मृतक बबलू मंडल लोहे के स्क्रैप का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था, इसके बाद वह वापस देर रात तक घर नही लौटा। परिजन उसकी पतासाजी कर रहे थे, तभी आज सुबह बबलू मंडल की हत्या की जानकारी मिली।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात बबलू मंडल का विवाद एक युवती और युवक से हुआ था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की, तो कैमरें में एक युवती और दो युवक बबलू मंडल के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। इस सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

पुलिस ने घटना में शामिल सोनिया नामक युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं संदेही दो अन्य युवक फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आयी संदेही सोनिया आदतन नशेड़ी बतायी जा रही है। पुलिस विवाद को ही हत्या का कारण मान रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर युवती से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस की टीम वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH